Saturday, October 24th, 2026

बिहार:विपक्ष के भारी हंगामे के बीच पुलिस विधेयक सदन में पेश, कार्रवाही 4.30 बजे तक स्थगित

पटना
राजद की ओर से आज यानी 23 मार्च को बिहार विधानसभा घेराव कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की है। खासकर विधानसभा के आसपास के इलाके में विशेष चौकसी की व्यवस्था की गई है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर पटना के जिन प्रमुख जगहों पर मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, उसमें इनकम टैक्स, डाक बंगला, जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक, कारगिल चौक, हड़ताली मोड़, सचिवालय मोड़, आर ब्लॉक, गर्दनीबाग, हार्डिंग रोड आदि शामिल हैं। अधिकांश जगहों पर वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके। आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा यातायात सुगम तरीके से चले, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है।

 

 

#Bihar

Source : Agency

पाठको की राय