सेंसेक्स निफ्टी धड़ाम बाजार में बड़ी गिरावट
मुंबई
बुधवार को शेयर बाजार (Stock Market) बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 562.34 अक टूटकर 49,801.62 पर और एनएसई का निफ्टी 189.15 अंक गिरकर 14,721.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 4 कंपनियों को छोड़कर अन्य सभी के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। जिन कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, वे आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी और टीसीएस हैं। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 50,561.12 का उच्च स्तर और 49,718.65 का निम्न स्तर छुआ।
वहीं निफ्टी पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा 3.77 फीसदी की गिरावट पीएसयू बैंक शेयरों में दर्ज की गई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों से पहले कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार सुबह सतर्कता के साथ कारोबार देखने को मिला। बाजार की शुरुआत सपाट हुई, लेकिन थोड़े समय बाद सेंसेक्स तेजी के रुख के साथ 128.84 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 50,492.80 पर आ गया। इसी तरह शुरुआती कारोबार में एनएसई निफ्टी 30.50 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 14,940.95 पर पहुंच गया।

पाठको की राय