Thursday, October 22nd, 2026

भारत बंद आज, NH-24 बंद, किसानों ने सिंघू बॉर्डर पर जाम लगाया और धरने पर बैठे

नई दिल्ली
नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को आज 4 महीना पूरा हो गया है लेकिन ना तो किसान और ना ही सरकार कोई भी अपनी बात से टस से मस हो रहा है। चार महीने पूरे होने के बाद किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चे के मुताबिक भारत बंद आज सुबह छह बजे से शुरू हो गया है, जो कि शाम छह बजे तक जारी रहेगा।हमारे आंदोलन को लगभग चार महीने पूरे होने जा रहे हैं। भारत बंद में हमें लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर का सहयोग मिल रहा है। इससे सरकार को संदेश जाएगा। 
भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं लेकिन सरकार को कृषि कानून वापस लेना ही होगा। किसानों ने सिंघू बॉर्डर पर जाम लगाया और धरने पर बैठे।
ओडिशा: संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर भुवनेश्वर में ट्रेड यूनियन ने रेलवे ट्रैक ब्लॉक किया।

 

#भारत बंद आज

Source : Agency

पाठको की राय