Thursday, October 22nd, 2026

होलिका दहन में इस बार नहीं बनेगी भद्रा बाधा

रायपुर
होली को मात्र एक सप्ताह ही बचे है और लेकिन इसकी तैयारी अभी से ही शुरू हो गई हैं, बाजार पूरी तरह से सज गया है लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलें को देखते हुए पिछले बार की तरह इस बार रौनक थोड़ी कम ही नजर आ रही हैं। लेकिन होलिका दहन में इस बार भद्रा बाधा नहीं बनेगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.30 से रात 8.30 बजे तक रहेगा। इसके बाद चौघडिया में शुभ, लाभ व अमृत के दौरान भी होलिका दहन किया जा सकता हैं। होलिका दहन 28 को होगा और रंगोत्सव का त्यौहार 29 को मनाया जाएगा। पंडितों के अनुसार शनिवार रात 3.26 बजे भद्रा प्रारंभ होगी और रविवार दोपहर 1.34 बजे तक रहेगी जबकि होलिका दहन शाम को गोधुली बेला से शुरू होगी इसलिए इस बार भद्रा का प्रभाव होलिका दहन पर नहीं पड़ेगा। दोपहर बाद मध्य रात्रि तक होलिका दहन के लिए शुभ है।

 

#होलिका दहन

Source : Agency

पाठको की राय