हड़ताल को लेकर बैंक कर्मी लामबंद
रायपुर। यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन (रायपुर) की आवश्यक बैठक पंजाब नेशनल बैंक मोतीबाग चौक में रखी गयी थी जिसमें बैंक हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। बैंक कर्मियों से आग्रह किया गया है कि कोविड के नियमों का पालन करते हुए सभी को इस हड़ताल में शामिल होना है ताकि देशव्यापी हड़ताल का हम भी हिस्सा बन सकें। बैंक निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन तथा हड़ताल को सफल बनाने में सभी बैंक कर्मी एकजुट और लामबंद हैं।
यूएफबीयू रायपुर के संयोजक कामरेड एस.के. मुखर्जी ने जारी बयान में कहा है कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रदर्शन में 15और 16 मार्च को पंजाब नेशनल बैंक मोतीबाग चौक के पास सुबह 10.30 बजे से सभी को एकत्रित होकर अपनी एकजुटता का परिचय देना है।

पाठको की राय