पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP ने तीसरे और चौथे चरण के लिए जारी किए 63 प्रत्याशियों के नाम
कोलकाता
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के तीसरे और चौथे चरण के लिए अपने 63 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस बार केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सुप्रियो को टॉलीगंज से टिकट दिया गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल चार सांसदों को मैदान में उतारा है। एक्टर यशदासगुप्ता चंडीतला सीट से किस्मत आजमाएंगे।
सांसद लॉकेट चटर्जी चुरचुरा से चुनाव लड़ेंगी। अंजना बासु सोनारपुर साउथ से, राजीव बनर्जी डोमजुर से, पायल सरकार बेहाला ईस्ट से और अलीपुरद्वार से अशोक लाहिरी को टिकट दिया गया है।रबींद्रनाथ भट्टाचार्य को सिंहपुर से टिकट मिला है। स्वप्न दास गुप्ता को तारकेश्वर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। निशित परमानिक को दीनहाटा सीट से लड़ेंगे तो इंद्रनील दास को कासबा से मैदान में उतारा गया है। एक्ट्रेस तनुश्री चक्रवर्ती को हावड़ा श्यामपुर से टिकट दिया गया है।

पाठको की राय