असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र
गुवाहाटी
असम में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तौमर, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल और राज्यमंत्री हेमंत बिश्व सर्मा भी मौजूद रहे। घोषणापत्र जारी करते हुए जे.पी नड्डा ने कहा कि, 'हमने विकास की गति प्राप्त की है और हम राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं।
इन आकांक्षाओं के साथ हमने असम के लोगों से घोषणापत्र में 10 वादे किये हैं।' उन्होंने आगे कहा कि यदि हम सरकार में आए तो ब्रम्हपुत्रा नदी के आसपास अतिरिक्त पानी के संरक्षण के लिए बड़े जलाशयों का निर्माण किया जाएगा ताकि लोगों को बाढ़ से बचाया जा सके।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि ओरुनोडोई स्कीम के तहत 30 लाख परिवारों को प्रति माह 3 हजार रुपए की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 27 मार्च से चुनाव होना है। तीन चरणों में होने वाला चुनाव 6 अप्रैल तक चलेगा।आखिरी बार साल 2016 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने भारी मतों से जीत हासिल की थी और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया था और सर्बानंद सोनेवाल भाजपा की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

पाठको की राय