एटलेटिको मैड्रिड ने एथलेटिक बिलबाओ को हराकर अपनी बढ़त मजबूत की
मैड्रिड
एटलेटिको मैड्रिड ने घरेलू मैदान पर जीत के इंतजार को खत्म करते हुए ला लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से हराकर टॉप पर अपनी बढ़त मजबूत की। एटलेटिको की टीम इससे पहले तीन घरेलू मैचों में जीत दर्ज करने में नाकाम रही थी। एटलेटिको की ओर से मार्कोस लोरेंटे और लुई सुआरेज ने गोल दागे जबकि बिलबाओ की ओर से इकेर मुनियेन ने गोल किया। एटलेटिको के इस जीत से 26 मैचों में 62 अंक हो गए हैं और उसने दूसरे स्थान पर मौजूद बार्सीलोना पर छह अंक की बढ़त बना ली है जिसके 56 अंक हैं।
Source : Agency

पाठको की राय