Thursday, October 22nd, 2026

CAA और NRC पर बोले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, कहा- कई गलतियां हुईं, अब करेंगे सुधार

गुवाहाटी
असम विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। जिसमें एनआरसी और सीएए का भी जिक्र है। असम के मौजूदा मुख्यमंत्री व भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि कुछ गलतियां हुई थीं, अब सुधार करेंगे। सर्बानंद ने सीएए का समर्थन करते हुए कहा, "सीएए एक राष्ट्रीय कानून है और इसे लागू किया जाना है।"
 

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा कि, एनआरसी लागू करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने माना है कि एनआरसी गलतियों से भरा पड़ा है। आज सर्बानंद ने कहा कि, एनआरसी को करेक्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा, "यह त्रुटियों से भरा है और अभी इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हम एक त्रुटि-मुक्त एनआरसी लाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में कोई भी अवैध प्रवासी न रहे।"

'भाजपा ने भत्ता भी बढ़ाया'
मुख्यमंत्री सोनोवाल ने चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों के भत्ते पर भी बयान दिया। सोनोवाल ने कहा कि, चाय बागान मजदूरों के भत्ते में कोई समस्या नहीं है। उनकी मानें तो भाजपा ने 5 साल के अपने छोटे से कार्यकाल में 80 रुपये तक भत्ता बढ़ाने का काम किया। सोनोवाल बोले कि, "हमें कांग्रेस बताए कि सत्ता में रहने के दौरान उसने कितनी बार चाय के बागानों में काम कर रहे इन मजदूरों का भत्ता बढ़ाया?"

 

#CAA और NRC पर

Source : Agency

पाठको की राय