Friday, October 23rd, 2026

पंजाब में सभी प्रतिबंध अब 10 अप्रैल तक लागू रहेंगे 

नई दिल्‍ली
 पंजाब में कोरोना महामारी और भयावह होती जा रही हैं। कोरोना के कारण प्रदेश के बिगड़ते हालात को देखते हुए पंजाब मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार ऐलान किया कि राज्य में सभी प्रतिबंध 10 अप्रैल तक लागू रहेंगे। मंगलवार को मुख्य सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ पंजाब में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये फैसला सुनाया। सीएम ने कहा कि 31 मार्च तक राज्य में लागू सभी प्रतिबंध अब 10 अप्रैल तक लागू रहेंगे। 10 अप्रैल के बाद उनकी फिर से समीक्षा की जाएगी इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री ने जेलों में टीकाकरण अभियान शुरू करने का भी आदेश दिया। सीएम ने ये निर्णय पटियाला के नाभा ओपन जेल 40 महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के मद्देनजर दिया है। ये जानकारी मुख्‍यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई।

 बता दें पंजाब की स्थिति भयावह होती जा रही है। देश में सर्वाधिक केस महाराष्‍ट्र में है, दूसरे नंबर पंजाब में हैं। पंजाब में कोरोना वायरस के 2, 914 नए कोरोना मामले दर्ज हुए है और 59 लोगों की मौत हो गई है। अकेले जलंधर 13 लोगों की मौत और लुधियाना में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। चंडीगढ़ में 25 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। पंजाब में 2 लाख 34 हजार 602 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। 6749 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय