पंचायत चुनाव आरक्षण की सभी आपत्तियां खारिज
वाराणसी।
पंचायत चुनाव में आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। गुरुवार देर शाम जारी सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है और 20 मार्च को जारी अनंतिम सूची के आधार पर ही चुनाव होगा।
अनंतिम सूची के बाद तीन दिन में कुल 1547 आपत्तियां आई थीं, जिन्हें सिरे से खारिज कर दिया गया है। इसमें ग्राम प्रधान पद पर 1420, क्षेत्र पंचायत पद पर 48, जिला पंचायत सदस्य के पद पर 79 आपत्तियां थीं।
इस दौरान ग्राम प्रधान पद पर सबसे ज्यादा 486 आपत्ति सेवापुरी ब्लॉक से आई। जबकि अराजीलाइन ब्लॉक से 213, हरहुआ से 92, चिरईगांव ब्लॉक से 186, चोलापुर ब्लॉक में 161, बड़ागांव में 57, काशी विद्यापीठ में 75 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। अंतिम आरक्षण सूची साल 2015 में आरक्षण को आधार पर बनाकर जारी की गई है। डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि अंतिम सूची बिना किसी बदलाव के जारी कर दी गई है।

पाठको की राय