बारिश के बाद हो सकेंगे नगरीय निकाय चुनाव होने की संभावना
भोपाल
नगर निगम भोपाल सहित प्रदेश के कई नगरीय इलाकों में अब नगरीय निकाय चुनाव बारिश के बाद ही होने की संभावना है। बीते दिनों नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस बात स्वीकार किया है कि निकाय में आरक्षण का मामला कोर्ट में होने के कारण अगले दो-तीन महीने तक चुनाव संभव नहीं लगते हैं। मंत्री के इस बयान के बाद लगभग यह तय हो गया है कि अब नगरीय निकाय चुनाव बारिश के बाद ही हो सकेंगे।
मंत्री सिंह ने कोर्ट के मामले में कहा कि इस संबंध में विचार किया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी लगाएं। साथ ही एक्ट में संशोधन पर भी विचार किया जा रहा है। भोपाल में नगर निगम चुनाव टलने की संभावना को लेकर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। कई इलाकों में दावेदारी करने वाले लोगों ने चुनाव तैयारी के हिसाब से काम शुरू कर दिया था।

पाठको की राय