Thursday, October 22nd, 2026

 ममता पर 'हमले' के बाद बंगाल में विपक्षी दल सतर्क, करेंगी ताबड़तोड़ रैलियां

 नई दिल्ली 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमाल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी बीते दिनों नंदीग्राम में चोट लगने की वजह से घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जब वह अपने घर के लिए अस्पताल से निकलीं तो व्हीलचेयर पर बैठी हुई थीं। उनके पैर में पट्टी भी बंधी थी। इस बात की संभावना अधिक है कि डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी होगी। चुनाव सिर पर हो और एक सत्तारूढ़ पार्टी की मुखिया यूं भला घर में कैसे बैठी रह सकती हैं। खबर आ रही है कि नंदीग्राम में घायल हुई ममता ने 15 मार्च से बंगाल के सियासी अखाड़े में विपक्षी दलों को 'चोट' पहुंचाने का मन बना लिया है। इसके लिए कार्यक्रमओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी 15 मार्च से बंगाल के सियासी अखाड़े में हुंकार भड़ती हुई दिखने वाली हैं। उनकी पहली रैली 15 मार्च को पुरुलिया में होने वाली है। इसके अलावा वह 16 मार्च को बांकुरा और 17 मार्च को झारग्राम में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगती हुई दिखेंगी। 
 

 

#ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय