Thursday, October 22nd, 2026

केंद्रीय कर्मचारियों फेस्टिवल एडवांस स्कीम के तहत एडवांस

भोपाल
 मोदी सरकार  इस बार सरकारी कर्मचारियों को होली पर बड़ा तोहफा देने जा रही है। जहां सरकारी स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम  के तहत कर्मचारियों को 10 हजार एडवांस  देगी। खुशी की बात यह है कि कर्मचारियों द्वारा लिए गए पैसे पर कोई ब्याज  नहीं लगेगा।

दरअसल इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि त्योहारों को देखते हुए कर्मचारियों को एडवांस प्रीलोड दिया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि त्योहारों में दिए जा रहे हैं एडवांस प्री लोड होगा। जहां स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम के तहत कर्मचारियों को 10000 एडवांस दिए जाएंगे। यह निर्णय सातवें वेतनमान में शामिल किया गया है।

यह स्कीम 31 मार्च तक लागू रहेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पैसा पहले से ही कर्मचारियों के एटीएम में होगा। उन्हें केवल खर्च करना होगा। इसके साथ ही 10 हजार रुपए एडवांस को ब्याज मुक्त रखा गया है। वही इन एडवांस पैसों को सरकारी कर्मचारी 10 किस्तों में जमा कर सकेंगे। जिसके लिए कर्मचारियों को 1000 रुपए महीने का भुगतान करना होगा।

इस मामले में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (anurag thakur) का कहना है कि इस स्कीम में केंद्र सरकार के 400 करोड रुपए वितरित होने के अनुमान लगाए गए हैं। अनुराग ठाकुर ने बताया कि 31 मार्च तक यह स्कीम लागू रहेगी। इससे पहले छठे वेतनमान में कर्मचारियों को 4500 रुपए फेस्टिवल का एडवांस दिया जाता था लेकिन फेस्टिवल सीजन को देखते हुए सातवें वेतन आयोग में बदलाव किया गया है।

 

 

#फेस्टिवल एडवांस

Source : Agency

पाठको की राय