Thursday, October 22nd, 2026

आमानाका इलाके में कच्ची शराब बनाते आरोपी गिरफ्तार

रायपुर
कच्ची शराब बनाने के सारे साजो सामान और साजदार राजधानी रायपुर के उसी इलाके में से फिर पकड़े गए हैं जहां पहले पकड़े जा चुके हैं। आमानाका का इलाका शायद इनके लिए सबसे सुरक्षित माना जा रहा है या सुरक्षा दी गई है। एक घर में सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो कच्ची शराब बनाये जाने का खुलासा हुआ और पता तो यह भी चला कि दो साल से यह काम चल रहा है। आमानाका पुलिस ने 150 लीटर कच्ची शराब और सामान के साथ आरोपी जगतार सिंह को गिरफ्तार किया है अब पूछताछ में पता चलेगा यह गोरखधंधा कब से चल रहा था और कौन-कौन शामिल है।

 

Source : Agency

पाठको की राय