Monday, October 19th, 2026

836 करोड़ के विकास कार्य,कोरबा के ओपन थियेटर घंटाकर मैदान में बरसी सौगात

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरबा के ओपन थियेटर घण्टा घर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 836 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 883 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से 776 करोड़ रूपए से अधिक के 159 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लगभग साढ़े 61 करोड़ के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 686 हितग्राहियों को लगभग साढ़े सात करोड़ रूपए की सामग्री का वितरण भी किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,सांसद ज्योत्सना महंत सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय