Tuesday, October 20th, 2026

8 स्पेशल ट्रेनों को पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी 

नई दिल्ली
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि हरी झंडी दिखाकर रवाना की जा रही ट्रेनों में से एक अहमदाबाद और केवड़िया के बीच जन शताब्दी एक्सप्रेस है। पीएन नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस ट्रेन में विस्टाडोम कोच होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया को देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से जोड़ने के लिए 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा पीएम मोदी गुजरात में विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। केवड़िया में ही देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष माने जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल विशाल प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है।

 यह ट्रेनें केवड़िया (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली), रीवा, चेन्नई, वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, प्रतापनगर को जोड़ेंगी। पीएम मोदी आज ब्राड गेज लाइन और दभोई, चंदोद और केवडि़या के रेलवे स्टेशन के नए भवनों का भी उद्घाटन करेंगे। केवड़िया रेलवे स्टेशन नई सुविधाओं से लैस होगा। पीएमओ ने जानकारी देते हुए कहा है कि इन रेलवे स्टेशनों की इमारतों को स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन वाला केवड़िया देश का पहला रेलवे स्टेशन होगा। इस रेल योजना के साथ ही भारतीय रेलवे के मैप पर विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भी जगह मिल जाएगी।जिसकी कुछ तस्वीरें भी पीएम मोदी ने शेयर की हैं।

विस्टाडोम टूरिस्ट कोच आईसीएफ ने बनाया है। इसमें 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की क्षमता है। वहीं विस्टाडोम टूरिस्ट कोच में ग्लास रूफ,बड़ी ग्लास विंडो, रोटेबल सीट और ऑबजर्वेशन लॉज है। ये कोच इसलिए बनाए गए हैं ताकी यात्रियों को आसपास के दृश्य का आनंद में सुविधा मिले। इन एक कोच में 44 पैसेंजर सीटें हैं। इसके अलावा वाईफाई आधारित पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम भी है।

 

#पीएम मोदी

Source : Agency

पाठको की राय