8 घंटे की भूख हड़ताल पर किसान, इंटरनेट पर रोक, आज 12 बजे किसानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली
गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ डटे हुए हैं. मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हुए महापंचायत में किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है. गाजीपुर में अभी भी सैकड़ों किसान जमे हुए हैं. यहां पर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है. गाजीपुर बॉर्डर और आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवा रोक दी गई है. बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ डटे हुए हैं. इससे पहले किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने सिंघु बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हमारी बातें लोगों तक नहीं पहुंच सके इसके लिए इंटरनेट सेवा रोकी गई है.
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी आज दोपहर 12 बजे सिंघु बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है. यहां पर किसान आगे की रणनीति की जानकारी देंगे.

पाठको की राय