Monday, October 19th, 2026

76 एकड़ जमीन पटना मेट्रो के लिए अधिग्रहित होगी 

पटना 
अधिकारियों का कहना है कि रानीपुर और पहाड़ी मौजा में जिन लोगों की जमीन है। उसे अधिग्रहण करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पटना मेट्रो के लिए रानीपुर और पहाड़ी मौजा में लगभग 76 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इस दिशा में काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण में आने वाले खर्च का ब्यौरा नगर विकास विभाग को भेज दिया है।

नगर विकास विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण में आने वाले खर्च की राशि उपलब्ध करा देने के बाद संबंधित किसानों को नोटिस दी जाएगी। उसके बाद इस एरिया में भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि रानीपुर में पटना मेट्रो का डिपो बनाया जाना है। यहां पटना मेट्रो में लगने वाला उपकरण को शुरुआती दौर में रखा जाएगा। इसके बाद जब पटना मेट्रो की शुरुआत होगी तो यह एक स्टेशन के रूप में विकसित हो जाएगा, लेकिन शुरुआती दौर में मेट्रो में बड़े पैमाने पर काम होना है। इसीलिए भूमि अधिग्रहित की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि इन इलाकों में किन-किन एरिया को अधिग्रहण किया जाना है। इसे चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इस दिशा में अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इधर, पटना मेट्रो से संबंधित अन्य जगहों पर कितनी की जरूरत होगी। इसका भी आकलन किया जा रहा है अधिकारियों का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो अन्य हिस्से में भी भूमि का अधिग्रहण किया जा सकता है। 2021 में पटना मेट्रो में तेजी से काम होना है। इसीलिए इस दिशा में प्रक्रिया चल रही है।

 

#पटना मेट्रो

Source : Agency

पाठको की राय