Wednesday, October 21st, 2026

71 फीसदी जनता योगी सरकार के काम से संतुष्ट -सर्वे

लखनऊ
योगी सरकार के शासन के चार साल पूरे हो गए हैं। सरकार के बीते चार सालों के कामकाज पर एबीपी-सी वोटर ने सर्वे किया। सर्वे के मुताबिक, लोगों ने योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि नौकरियां देना माना है। सवाल पर 28 फीसदी लोगों ने नई नौकरी, 12 फीसदी लोगों ने कोरोना महामारी के नियंत्रण, 16 फीसदी ने अपराध नियंत्रण और 16 फीसदी लोगों ने ही राम मंदिर को योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है।


कौन बेहतर मुख्यमंत्री और क्यों?
सर्वे में सवाल किया गया कि आप रोजगार देने में किसे बेहतर मुख्यमंत्री मानते हैं? जवाब देने वालों में से 53 फीसदी ने इस मामले में योगी को, 21 फीसदी ने अखिलेश यादव को और 16 फीसदी ने मायावती को बेहतर मुख्यमंत्री बताया। योगीराज में क्या अपराध काबू में आया? इस सवाल पर 53 फीसदी लोगों ने हां, 35 फीसदी ने नहीं में जवाब दिया जबकि 12 फीसदी ने कहा कि वह इस पर कुछ कह नहीं सकते।

कानून-व्यवस्था में कैसा रहा योगी का रिपोर्ट कार्ड?
सर्वे में सवाल किया गया है कि लोग कानून-व्यवस्था में किसे बेहतर मुख्यमंत्री मानते हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वालों में से 71 फीसदी ने इस मामले में योगी को बेहतर मुख्यमंत्री माना। 17 फीसदी ने मायावती को और सिर्फ 8 फीसदी ने अखिलेश को इस मामले में बेहतर मुख्यमंत्री बताया। 4 फीसदी इन तीनों में से किसी एक पर अपनी राय नहीं दे सके।

 

#योगी सरकार

Source : Agency

पाठको की राय