Wednesday, October 21st, 2026

700 थानों में महिला डेस्क का खाका तैयार, थानों में तैनात होगा 7 लेडीज स्टाफ

भोपाल
प्रदेश के 700 थानों में महिला हेल्प डेस्क का खाका पुलिस मुख्यालय ने बना लिया गया है। जिसमें तहत महिला डेस्क को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। श्रेणियों के अनुसार ही महिला हेल्प डेस्क के लिए बल थानों को दिया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की मदद से प्रदेश के 700 थानों में महिल डेस्क की स्थापना राष्टÑीय महिला दिवस पर आठ मार्च को की जाना है। इन सभी को ऊर्जा महिला डेस्क के नाम से जाना जाएगा।

महिला डेस्क का गठन तीन श्रेणियों में होगा। जिन थाना क्षेत्रों में महिला अपराधों की संख्या अधिक होगी, वहां अधिक महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। महिला प्रकोष्ठ से सभी जिलों को आदेश जारी किए गए हैं। इन डेस्क को महिला अपराधों की संख्या के आधार पर ए, बी और सी कैटेगिरी में बांटा गया है। इस संबंध में सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को डीजीपी विवेक जौहरी ने निर्देश जारी कर दिए है।

एक वर्ष में 75 से अधिक महिला अपराध होने वाले थाना क्षेत्र की डेस्क को ए श्रेणी में रखा जाएगा। यहां एक महिला उपनिरीक्षक, दो प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों की तैनाती की जाएगी। एक वर्ष में 40 से 75 महिला अपराधों पर डेस्क को बी  श्रेणी में रखेंगे। यहां महिला उप निरीक्षक या सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक या आरक्षक के चार पद रहेंगे।

सी श्रेणी में वह डेस्क रहेगी, जहां प्रतिवर्ष 40 से कम शिकायतें आती हैं। यहां महिला उप निरीक्षक या प्रधान आरक्षक और आरक्षक के तीन पद रहेंगे। संबंधित थाने के थाना प्रभारी महिला डेस्क के प्रभारी रहेंगे। महिला डेस्क पर पदस्थ महिला अधिकारी संचालक होगी। प्रधान आरक्षक डेस्क के समन्वयक रहेंगे।

महिला डेस्क के लिए 700 थानों में अलग कमरे की व्यवस्था करनी है। 20 फरवरी तक डेस्क के लिए अलग से कक्ष और संसाधन की व्यवस्था करना के लिए बजट और निर्देश दे दिए गए हैं। महिला डेस्क पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबरों का प्रचार-प्रसार पुलिस अफसरोें को करना होगा।

 

#महिला डेस्क

Source : Agency

पाठको की राय