Thursday, October 22nd, 2026

7 लाख लोगों के जुटने की संभावना PM की कोलकाता रैली में, किले में तब्दील हो रहा ब्रिगेड परेड ग्राउंड

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में इस महीने के अंत में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। बिहार की जीत से उत्साहित बीजेपी हाईकमान ने पहले से ही राज्य में बड़े स्तर पर मोर्चा संभाल रखा है। इसी क्रम में 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक मेगा रैली करेंगे। इस ग्राउंड को कोलकाता का ग्रीन लंग्स भी कहा जाता है। चुनाव के दृष्टि से बंगाल काफी ज्यादा संवेदनशील है, जिस वजह से सुरक्षा एजंसियों ने पीएम की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली में 7 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए बीजेपी के नेता भी जोर-शोर से तैयारी कर रहे। इसके अलावा रैली में राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा का भी समापन होगा। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने पोडियम के सामने चार स्तरीय बैरिकेड्स लगाए हैं। साथ ही मुख्य स्टेज के बगल दो छोटे मंच भी बन रहे। एक पर बीजेपी के स्थानीय नेता और दूसरे पर पत्रकार रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक मुख्य मंच के पीछे एक सेंट्रल मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

रैली स्थल और आसपास के इलाकों में कोई गड़बड़ी ना हो, इसके लिए 1500 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अलावा लकड़ियों के बैरिकेड्स लगेंगे, ताकी भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। वहीं खिदिरपुर, AJC बोस रोड, हेस्टिंग्स, कैथेड्रल रोड और हॉस्पिटल रोड जैसे व्यस्त हिस्सों में वाहनों की आवजाही पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही कोलकाता आने वाले बाहरी वाहनों पर भी रविवार रात 8 बजे से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

 

#PM की कोलकाता रैली

Source : Agency

पाठको की राय