Monday, October 19th, 2026

64MP कैमरा वाले Realme X7 Pro 5G की पहली सेल आज 

 नई दिल्ली 
रियलमी ने इसी महीने की शुरुआत में अपना मिड रेंज 5जी स्मार्टफोन Realme X7 Pro लॉन्च किया था। आज (10 फरवरी) को इसकी पहली सेल होने जा रही है। ग्राहक इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया वेबसाइट से खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा, मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर और 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

 कीमत की बात करें तो रियलमी एक्स 7 प्रो 5जी एक ही वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है। इसकी सेल दोपहर 12 बजे होगी। ऑफर के तहत, एक्सिस बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड धारकों को 10 फीसदी का इस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- फैन्टसी और मिस्टिक ब्लैक में आता है। 
 
 फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.55 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और फुलएचडी+ रेजॉलूशन वाला है। फोन में 8 जीबी की रैम, 128 जीबी की स्टोरेज और मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर दिया गया है। यह सुपर स्लिम और लाइट बॉडी वाला फोन है, जिसका वजन 184 ग्राम है। इसमें Vapor कूलिंग सिस्टम और डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। 
 
फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65वॉट सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, वाईफाई 6 और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलता है। 

 

#Realme X7 Pro 5G

Source : Agency

पाठको की राय