Tuesday, October 20th, 2026

50 किलो वजन घटाने के बावजूद मोटापे की वजह से आलोचना झेली: जरीन खान


2010 में फिल्म ‘वीर’ के जरिए सलमान खान के साथ ड्रीम डेब्यू करने के बावजूद जरीन खान को बॉलीवुड में वो मुकाम नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। जरीन को कटरीना कैफ से मिलती-जुलती शक्ल की वजह से चर्चा मिली जो कि उनके लिए मुसीबत बन गई। एक इंटरव्यू में जरीन ने अपने फ्लॉप फिल्मी करियर पर बात की है। जरीन ने कहा, 'जी हां, शुरूआत में ही पता कहां से ये लुक-अलाइक वाली बात शुरू हुई। यहां तक कि कुछ इंटरव्यू में खींची गई तस्वीरों को भी ये कहकर प्रचारित कर दिया गया कि मैं कटरीना की तरह दिखती हूं। इससे मेरा करियर बर्बाद हुआ। उस समय, सोशल मीडिया इतना पॉवरफुल नहीं हुआ करता था जितना कि आज है और तब हम मीडिया हाउसेस और न्यूजपेपर्स पर डिपेंड हुआ करते थे। ऐसे में मुझे लगता है कि पब्लिक को मुझे देखने का चांस नहीं मिला और उनके मेरे प्रति कुछ परसेप्शन बन गए। मैं उनके लिए मात्र गॉसिप बनकर रह गई। जरीन ने आगे कहा,मेरा वजन भी मेरे लिए परेशानियां खड़ा करता रहा। 100 किलो वजन होने के बाद मैंने 50 किलो तक वजन कम कर लिया लेकिन तब भी मोटापे की वजह से मेरी खूब आलोचना हुई। लोगों ने मुझे ‘फैटरीना’ कहा। जब मैं किसी इवेंट में गई तो भी मेरे बारे में कुछ अच्छा नहीं लिखा गया, सिर्फ मेरे वजन पर ही चर्चा होती थी। पिछले साल सोशल मीडिया पर जरीन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को देखकर ट्रोलर्स ने उनका काफी मजाक उड़ाया था जिसका जरीन ने करारा जवाब दिया था और लिखा था,जिन लोगों को यह जानने की उत्सुकता थी कि आखिर मेरे पेट को क्या हुआ है, ये उनके लिए है। यह एक ऐसे व्यक्ति का स्वभाविक पेट है जिसने 50 किलो से ज्यादा वजन घटा लिया हो। यह ऐसा ही दिखता है, जबकि इसे न तो फोटोशॉप किया है और न ही किसी तरह का आॅपरेशन किया गया है। मैं उनमें से हूं जो सच में यकीन रखती हूं। इसे ढंकने के बजाय गर्व के साथ मैंने अपनी खामियों को गले लगाया है। जरीन ने वीर के अलावा हेट स्टोरी 3 और 1921 जैसी फिल्मों में काम किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय