Friday, October 23rd, 2026

 शराब माफिया पर कोताही बरतने पर 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

छपरा 
बिहार के छपरा और सीवान में शराब माफियाओं पर नकेल कसने में कोताही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर डीआईजी मनु महाराज ने कार्रवाई करते हुए पांच पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। एक पुलिस पदाधिकारी से 24 घंटे के अंदर  स्पष्टीकरण की मांग की है। 

डीआईजी ने बताया कि 2 हजार लीटर से अधिक शराब के मामले का अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारी समय से अनुसंधान को पूरा नहीं कर पाए हैं। इनके द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने इस को गंभीरता से लेते हुए  पांच पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया है। उन्होंने बताया कि सारण जिले के जनता बाजार थाने के एएसआई अशोक कुमार चौधरी, सीवान जिले के गुठनी थाने के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, दरौली थाने के एएसआई विपिन कुमार महतो, शंकर पासवान को सस्पेंड किया गया है जबकि मांझी थाने के सब इंस्पेक्टर राम कुमार रंजन  से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

गोपालगंज जिले के महमदपुर थाने के सब इंस्पेक्टर विनय शर्मा को 500 सौ रुपये का रिवॉर्ड दिया गया है। डीआईजी ने बताया कि शराब के मामले में वह किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे।  शराब  के कारोबार में संलिप्त लोगों पर उनकी विशेष नजर है। जिन पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है वे कांडों का प्रभार दूसरे पदाधिकारी को देंगे। आपको बता दें कि दो दिन पहले शराब कांडों की समीक्षा को लेकर डीआईजी ने छपरा व सीवान के एसपी के साथ समीक्षा बैठक की थी।  

 

# शराब माफिया

Source : Agency

पाठको की राय