Tuesday, October 20th, 2026

5 जनवरी से जाप निकालेगी किसान-मजदूर रोजगार यात्रा: पप्पू यादव

पटना 
तीन कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी (लो) 5 जनवरी से किसान-मजदूर रोजगार यात्रा निकालेगी। वहीं 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के मौके पर राज भवन मार्च निकाला जाएगा और 26 जनवरी को युवा परिषद् के द्वारा हर जिले में किसान विरोधी सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली जाएंगी। ये बातें जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने सोमवारा को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। 

पप्पू यादव ने कहा कि किसान-मजदूर रोजगार यात्रा के दौरान हम बिहार के किसानों को यह बताएंगे कि यदि देश में कहीं किसानों की सबसे ज्यादा बुरी स्थिति है तो वो है बिहार। राज्य के 40 फीसदी किसान बिना जमीन के हैं। अधिकतर किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। यह यात्रा मार्च के महीने में गांधी मैदान में खत्म होगी।

 

#पप्पू यादव

Source : Agency

पाठको की राय