Sunday, October 25th, 2026

45 दिन में 4 करोड़ से अधिक मतदाताओं के आधार नंबर संग्रहित

भोपाल

मतदाताओं के आधार संग्रहण अभियान में मध्यप्रदेश ने 78 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया है। प्रदेश में 45 दिन में 4 करोड़ 18 लाख 57 हजार 91 मतदाताओं के आधार नंबर भी संग्रहित कर लिए गए हैं। बुरहानपुर, डिंडोरी और निवाड़ी जिले में 95 प्रतिशत से अधिक कार्य हो गया है। बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत कार्य पूरा करने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने टीम की सराहना करते हुए बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि वोटर आईडी कार्ड में दर्ज जानकारी का सत्यापन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में आधार संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में एक अगस्त से अभियान की शुरुआत हुई थी, जिसमें बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर आधार नंबर का संग्रहण किया जा रहा है। कुछ मतदाताओं द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप और एनवीएसपी डॉट इन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर को दर्ज करने में सहयोग किया जा रहा है। जल्द से जल्द आधार नंबर के संग्रहण का कार्य पूरा हो जाए, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

 

 

#मतदाताओं के आधार नंबर

Source : Agency

पाठको की राय