Tuesday, October 20th, 2026

400 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई
मुनाफावसूली के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 400 अंक यानी 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 51704 अंक पर बंद हुआ। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 104 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 15209 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस, इन्फोसिस, एचयूएल और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही। आईआईएफएल फाइनेंस के शेयरों में 9 फीसदी और नेस्ले के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट आई। दूसरी और एसबीआई, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी रही। कारोबार को दौरान सेंसेक्स ने 52078.15 अंक का उच्चतम और 51586.34 अंक का न्यूनतम स्तर छुआ।

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय