Thursday, October 22nd, 2026

11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप के लिए कोण्डागांव की 4 बालिकाओं का चयन

कोण्डागांव
हॉकी इंडिया सब जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप (बालक व बालिका वर्ग) करा रहा है। यह चैंपियनशिप 10 से 18 मार्च तक खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की बालिका सब जूनियर टीम के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाडि?ों का चयन कर लिया गया है, जिसमें कोण्डागांव जिला में आईटीबीपी 41 बटालियन से प्रशिक्षण ले रही 4 बालिकाओं को चयनित किया गया है जिनमें सुकमती मंडावी ग्राम कूधुर, सुमनी कश्यप कूधुर, सुकरी मंडावी कूधुर, परमेश्वरी सोरी ग्राम खोड़सानार शामिल हैं।  अतिसंवेदनशील क्षेत्र की बहुत सी बालिकाओं ने स्टेट व नेशनल खेल कर जिले को गौरवान्वित किया है।

आईटीबीपी 41 बटालियन हॉकी कोच सूर्या स्मिथ ने बताया कि राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस क्रम में हॉकी इंडिया सब जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप (बालक व बालिका वर्ग) झारखंड में हो रहा है, 11वीं सब जूनियर नेशनल बालिका हॉकी चैंपियनशिप झारखंड-सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 10 से 18 मार्च तक खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की बालिका सब जूनियर टीम के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाडि?ों का चयन कर लिया गया है। जिसमें कोण्डागांव के अतिसंवेदनशील क्षेत्र की चार बालिकाओं का भी चयन किया गया है।

 

#हॉकी इंडिया

Source : Agency

पाठको की राय