Thursday, October 22nd, 2026

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ 4 खतरनाक आतंकी ढेर

   श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने चार आंतकवादियों को मार गिराया है। वहीं दो और आंतकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग जारी है। मुठभेड़ शोपियां के मनिहाल इलाके में हुई और यह अभी चल रही है।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, "#ShopianEncounterUpdate: 3 अज्ञात आतंकवादियों को मारा गया।' इससे पहले 16 मार्च को शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे।

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे आतंकी
शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए चारों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर दो और आतंकवादी फंसे हुए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

रविवार की रात हुई गोलाबारी
इससे पहले आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रविवार रात को गोलाबारी शुरू हो गई थी। सुरक्षा बलों को इलाके में आंतकियों के छिपे होे की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरू किया।

 

#आतंकी ढेर

Source : Agency

पाठको की राय