Wednesday, October 21st, 2026

375 किलो का 5 मीटर ऊंचा केक,काटने के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट का इस्तेमाल करना पड़ा

रायपुर
कोर्टयार्ड बाय मैरियट रायपुर ने शहर का सबसे लंबा केक काटकर अपनी पांचवीं वर्षगांठ मनाई। होटल की लॉबी में प्रदर्शित किया गया यह केक 5 मीटर (लगभग 16.5 फीट) ऊंचा था और इसका वजन लगभग 375 किलोग्राम था। इसकी ऊंचाई के चलते इसे काटने के लिए एक हाइड्रोलिक लिफ्ट का इस्तेमाल करना पड़ा। होटल के मेहमान, मैरियट एसोसिएट्स इस अवसर पर उपस्थित थे।

अनुज सिंह, एक्जिक्यूटिव शेफ, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर ने कहा कि हमारी कलीनरी और इंजीनियरिंग टीम को इस केक को तैयार करने में 7 दिन लगे। हमने इसे तैयार करने के लिए रिफाइंड फ्लोर, मक्खन, ताजे फल, आइसिंग शुगर और ताजा गुलाब का उपयोग किया है। इस अवसर पर होटल के महाप्रबंधक रजनीश कुमार ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में, कोर्टयार्ड बाय मैरियट द्वारा ग्लोबल फ्लेअर के साथ भारतीय आतिथ्य की पेशकश करने वाला एक पसंदीदा होटल बन गया है। आज हम होटल की पांचवीं वर्षगांठ मनाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमारी टीम इस अवसर के लिए एक अनूठा विचार लेकर आई है। यह रायपुर शहर का सबसे बड़ा केक है। हम अपनी इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए सभी का धन्यवाद करना चाहते हैं। हम अपने मेहमानों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करना जारी रखेंगे, जिसके लिए मैरियट को जाना जाता है। हम अपने मेहमानों को आश्वस्त करते हैं कि कोर्टयार्ड मैरियट रायपुर शहर में आतिथ्य सेवाओं और रचनात्मक कार्यक्रमों में नए मानक स्थापित करना जारी रखेगा। होटल के संचालन का छठा वर्ष और भी रोमांचक होगा। अभी तो इससे भी अच्छा आना बाकी है!

 

#केक#हाइड्रोलिक लिफ्ट

Source : Agency

पाठको की राय