Tuesday, October 27th, 2026

36 हजार 12 हितग्राहियों को आवास के लिए 357 करोड़ रूपये आवंटित

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में स्वीकृत आवासों का कार्य पूर्ण करने के लिए 312 नगरीय निकायों के 36 हजार 12 हितग्राहियों को 357 करोड़ 62 लाख रूपये की राशि जारी की गयी है। आवंटित राशि में प्रथम किश्त के रूप में 26 हजार 598 हितग्राहियों को 264 करोड़ 91 लाख रूपये और द्वितीय किश्त के रूप में 9 हजार 414 हितग्राहियों को 92 करोड़ 71 लाख रूपये जारी किए गए हैं।

 

 

#प्रधानमंत्री आवास योजना

Source : Agency

पाठको की राय