महाराष्ट्र में एक दिन के अंदर मिले कोरोना वायरस के 31855 नए मरीज, टूटे सभी रिकॉर्ड
मुंबई
देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के खतरे के बीच महाराष्ट्र में 24 घंटों के अंदर रिकॉर्ड मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को राज्य में कोरोना वायरस के कुल 31,855 नए केस सामने आए। कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अभी तक किसी भी राज्य में एक दिन के अंदर मिलने वाले कोरोना वायरस मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के कारण 95 मरीजों की मौत भी हुई है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों ने राज्य की उद्धव सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं।
Source : Agency

पाठको की राय