Tuesday, October 20th, 2026

3114154015 रुपये 1 महीने का बिजली का बिल देख उड़े होश, फिर भेजा ये मैसेज

अलवर
राजस्थान की बिजली कंपनी 'जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड' (jvvnl) ने अलवर की एक कंपनी को अरबों रुपये का बिजली का बिल थमाया है। 10-20 हजार रुपये की जगह इतना बड़ी रकम वाला बिल देख कंपनी संचालक के होश उड़ गये। यही नहीं बिजली का यह बिल 25 जनवरी तक जमा न कराया गया तो करीब पौने छह करोड़ रुपये की पेनल्टी का भी उल्लेख किया गया। भिवाड़ी के खुशखेडा इंडस्ट्रीय एरिया में स्थित डीजल पॉवर इंटरनेशनल की मालिक अनिता शर्मा ने जब 3 अरब 11 करोड़ 41 लाख 54 हजार 15 रुपये के बिल देखा तो उनके होश उड़ गये। हालांकि जब बिजली कंपनी तक बात पहुंची तो उन्होंने कंप्यूटर में गड़बड़ी की बात कहते ये तुरंत बिल दुरुस्त करने की बात कही।  इस बार में भिवाड़ी विद्युत वितरण निगम के एक्सईएन एससी मुहावर का कहनाह ै कि कंप्यूटर में त्रुटि होने के कारण यह गलत बिल निकला है। इसे तुरंत कार्रवाई करते हुये फिर से निकाला गया है। इसके बाद मंगलवार को जेवीवीएनएल की वेबसाइट से उपभोक्ता नंबर यानी 'के नंबर' से नया बिल मांग गया। इसके बाद जो मैसेज जेवीवीएनएल से मिला वो भी चौंकाने वाला है। प्रोप्राइटर अनिता शर्मा ने गलत बताया है। उनका कहना है कि उनका बिल महज 22 हजार रुपये का है जो 226134 बताया गया है। बिजली के बिल को लेकर इस पूरे मामले में बिजली कंपनी के सिस्टम पर तो सवाल उठे ही साथ ही त्रुटी पकड़ी जाने के बाद भी करीब 10 गुना अधिक बिल थमाया जाना और भी चौंकाने वाला है।

 

#3114154015 रुपये

Source : Agency

पाठको की राय