Thursday, October 22nd, 2026

31 अक्टूबर को मनाया जायेगा राष्ट्रीय एकता दिवस

  • शपथ के साथ होंगी एकता दौड़

भोपाल

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म-तिथि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ ली जायेगी।

राज्य शासन ने सभी विभाग प्रमुखों सहित संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस आयुक्त और समस्त पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिख कर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने के निर्देश दिये है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ के साथ राज्य पुलिस और वर्दीधारी बल, इकाइयों और एजेंसियों द्वारा मार्च पास्ट, प्रत्येक जिले में एकता दौड़ और काराग्रहों में राष्ट्रीय एकता पर केन्द्रित कार्यक्रम करने के निर्देश दिये है। ग्रह विभाग को इन कार्यक्रमों के लिये नोडल विभाग नामांकित किया गया है।

 

 

#राष्ट्रीय एकता दिवस

Source : Agency

पाठको की राय