Saturday, October 24th, 2026

बेगूसराय में शराब पीने वाले 3 दारोगा और 2 सिपाही बर्खास्त

बेगूसराय
बेगूसराय में शराबबंदी में शराब पीने वालों पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। बेगूसराय रेंज के डीआईजी राजेश कुमार ने इस दौरान 3 दरोगा, और एक सिपाही को बर्खास्त किया। वहीं एक सिपाही को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है। जबकि पुलिस अवर निरीक्षक को डिमोशन किया गया है।


इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकांत राय, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बालेश्वर पासवान को शराब पीने, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार पाल को शराब के साथ फोटो वायरल होने, सिपाही अभिनव आनंद को शराब पीने के मामले में बर्खास्त किया गया है, जबकि सिपाही अशर्फी पासवान को शराब पीने और रखने के आरोप में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है।

पुलिस अवर निरीक्षक बृजेश कुमार का हुआ डिमोशन
इसके साथ ही डीआईजी राजेश कुमार ने पुलिस अवर निरीक्षक बृजेश कुमार को शराब माफिया को लाभ पहुंचाने के आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) से डिमोशन करते हुए सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बनाया है। वहीं खगरिया जिले में 2017 में निगरानी टीम ने 5 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कपिल देव कुमार को भी बर्खास्त किया है।

 

#3 drunkards

Source : Agency

पाठको की राय