28 दिन की वैलिडिटी वाले सबसे धांसू प्लान, डेली डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई अडिशनल बेनिफिट
नई दिल्ली
टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही हैं। इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए कंपनियों की कोशिश है कि वे कम कीमत में यूजर्स को ज्यादा बेनिफिट वाले प्लान ऑफर करें। यही कारण है कि आज रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के पोर्टफोलियो में कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन प्लान मौजूद हैं। यहां हम आपको इन्हीं कंपनियों के 28 दिन की वैलिडिटी वाले कुछ बेस्ट प्लान के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा भी मिलेगा।
रिलायंस जियो का 199 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में रोज 1.5जीबी के हिसाब से कुल 42जीबी डेटा दिया जा रहा है। 28 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान को सब्सक्राइब कराने पर आप देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हर दिन 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है।
एयरटेल का 249 रुपये वाला प्लान
28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले एयरटेल के इस प्लान में आपको रोज 1.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी देशभर में सभी नेटवर्क के लिए ट्रूली अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। प्लान में कंपनी डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर करती है। प्लान की खासियत है कि इसमें आपको 30 दिन के लिए ऐमजॉन प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस प्लान में एयरटेल प्रीमियम और विंक म्यूजिक का भी फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है।

पाठको की राय