Tuesday, October 20th, 2026

28 को कैंसर ई-कैंप

मुंगेली
एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय मुंगेली में संचालित दीघार्यु वार्ड में ई-कैंप 28 जनवरी 2021 को दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित किया गया है। उक्त ई-कैंप में डॉ. आशुतोष कोशले, चिकित्सा अधिकारी द्वारा कैंसर जांच एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंडारकर एवं डॉ.सी.एम.त्रिपाठी द्वारा कैंसर के आशंकित मरीजो को आॅनलाईन परामर्श प्रदान की जावेंगी। कैंसर जांच हेतु जिला चिकित्सालय मुंगेली, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-लोरमी, पथरिया एवं सरगांव में ई-कैंप का लाभ उठाने हेतु  27 जनवरी 2021 तक पंजीयन करा सकते है।

 

Source : Agency

पाठको की राय