Tuesday, October 20th, 2026

27 फरवरी से विवेक एक्सप्रेस फिर दौड़ेगी पटरी पर

नई दिल्ली
रेलवे देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन डिब्रूगढ़ कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस (Dibrugarh Kanyakumari Vivek Express) को आगामी 27 फरवरी से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने की तैयारी कर रहा है। ट्रेन 27 फरवरी को असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी के लिए चलेगी। इसी तरह 4 मार्च को यह कन्याकुमारी से डिब्रूगढ़ के लिए चलेगी।

कोरोना काल में रेग्युलर ट्रेनों का परिचालन बंद है लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन डिब्रूगढ़ कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस (Dibrugarh Kanyakumari Vivek Express) को आगामी 27 फरवरी से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला किया है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NorthEast Frontier Railway) ने एक बयान में बताया कि रेलवे बोर्ड ने विवेक एक्सप्रेस को चलाने की मंजूरी दे दी है।

 

#विवेक एक्सप्रेस

Source : Agency

पाठको की राय