Wednesday, October 21st, 2026

27 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

रायपुर। 2 मुस्लिम और 2 ईसाई सहित 221 जोड़ों का बूढ़ा तालाब के समीप सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह संपन्न होगा साथ ही नारी निकेतन की एक बेसहारा महिला का भी विवाह होगा। विवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आशीर्वाद प्रदान करेंगे। कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज स्थल का मुआयना कर यहां की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन के अवसर पर मुख्यमंत्री डिजीटल माध्यम से राज्य के अन्य सभी जिलों में संम्पन्न हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम के दाम्पत्य जीवन में बंधने वाले नव वर-वधू को आशीर्वाद दिया जायेगा। उनके द्वारा 5 जिलों से आॅनलाईन बात-चीत भी की जायेगी। अवलोकन के अवसर पर श्री जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.गौरव कुमार सिंह, अपर कलेक्टर पदमिनी भोई और चिप्स रायपुर के अधिकारी भी उपस्थित थे। चिप्स के द्वारा कार्यक्रम के आॅनलाईन प्रसारण हेतु व्यवस्था की कार्यवाही की जा रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय