Wednesday, October 21st, 2026

25 अक्टूबर को होगी 2 नई IPL टीमों की घोषणा, T20 WC में भारत-पाक मैच के 1 दिन बाद 

नई दिल्ली
 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गवर्निंग काउंसिल ने मंगलवार को पुष्टि की कि टूर्नामेंट के लिए दो नई टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को की जाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल की मंगलवार को बैठक हुई और यह घोषणा की गई कि भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले के एक दिन बाद आईपीएल की दो नई टीमों की घोषणा की जाएगी। बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "2023-2027 के चक्र के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स टेंडर दो नई आईपीएल टीमों की नियुक्ति के तुरंत बाद जारी किया जाएगा, जिसकी घोषणा 25 अक्टूबर 2021 को की जाएगी।"

बीसीसीआई ने पहले सूचित किया था कि उन्होंने दो प्रस्तावित नई आईपीएल टीमों में से एक के स्वामित्व और संचालन के अधिकार के लिए टेंडर के लिए आमंत्रण (आईटीटी) खरीदने की तारीख को 5 अक्टूबर की प्रारंभिक समय सीमा से 10 अक्टूबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। ऋषभ पंत ने दिनेश कार्तिक के सिर पर लगभग दे मारा बैट, जान बची तो डीके ने दिखाया गुस्सा आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने 31 अगस्त, 2021 को नॉन-रिफंडेबल टेंडर फीस के भुगतान पर उपलब्ध 'इनविटेशन टू टेंडर' ("आईटीटी") दस्तावेज जारी किया था। 

जय शाह ने एक बयान में कहा, "इच्छुक पक्षों के अनुरोध पर, बीसीसीआई ने अब आईटीटी दस्तावेज खरीदने की तारीख 10 अक्टूबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है।" आईटीटी इच्छुक पार्टियों को 10,00,000 रुपये (केवल दस लाख रुपये) के नॉन रिफंडेबल टेंडर शुल्क और किसी भी जीएसटी कर के भुगतान की प्राप्ति पर उपलब्ध होगा। आमंत्रण दस्तावेज में निहित अन्य सभी शर्तें लागू होंगी। बयान में कहा गया है, "इच्छुक पार्टियों से आईटीटी खरीदने के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए [email protected] पर ईमेल करने का अनुरोध किया जाता है।"
 

 

#2 नई IPL टीमों की घोषणा

Source : Agency

पाठको की राय