Tuesday, October 20th, 2026

25 फरवरी को Redmi K40 PRo और Redmi K40 स्मार्टफोन्स हो सकता है लॉन्च

 


Redmi K40 Pro और Redmi K40 स्मार्टफोन के प्रोसेसर को लेकर लीक में जानकारी सामने आई है। कुछ लीक स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, रेडमी के40 प्रो में स्नैपड्रैगन 888 जबकि रेडमी के40 में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया जाएगा। रेडमी के40 सीरीज के बारे में पिछले काफी समय से लगातार जानकारी सामने आ रही है। इन हैंडसेट्स को 25 फरवरी को लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा, रेडमी के40 और रेडमी के40 प्रो को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENNA पर लिस्ट किया गया है।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक टिप्स्टर ने रेडमी के40 प्रो और रेडमी के40 के फोज के कुछ कथित स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं। इनसे दोनों हैंडसेट्स के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर संकेत मिलते हैं। रेडमी के40 प्रो में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में 6.81 इंच डिस्प्ले (1440x3200 पिक्सल) होगी। फोन में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है।


बात करें कैमरे की तो रेडमी के40 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी, 13 मेगापिक्सल सेकंडरी, 5 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के चार सेंसर होंगे। वहीं आगे की तरफ सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए 30 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।


एक कथित टीना लिस्टिंग से रेडमी के40 प्रो के फ्रंट व रियर पैनल की तस्वीरें लीक हुई थीं। तस्वीरों के मुताबिक, फोन में कंपनी के मी 11 हैंडसेट की तरह ही रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। मॉड्यूल में दो बड़े सेंसर के साथ दो छोटे सेंसर दिए जा सकते हैं जिसके साथ फ्लैश मौजूद है। इसके अलावा तस्वीरों में फोन के एक ब्लू वेरियंट को भी देखा जा सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय