Tuesday, October 20th, 2026

24 घंटों में सामने आए 18,088 नए कोविड​​-19 के मामले, कम हुई कोरोना का रफ्तार

 नई दिल्ली  
इन दिनों भारत में कोरोना के घटते मामले राहत की खबर दे रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में 18,088 नए कोविड​​-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं कुल 21,314 लोग ठीक हुए हैं जबकि 264 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 1,03,74,932 हो गए हैं। कुल 2,27,546 सक्रिय हैं जबकि अब तक 99,97,272 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 1,50,114 हो गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक कोरोना की वैक्सीन लोगों तक नहीं पहुंच जाती है तब तक इस जानलेवा वायरस से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है। दुनिया के कई देशों में कोविड-19 वैक्सीन बनकर गई है और टीकाकरण भी शुरू हो चुका है। दुनिया के करीब 11 देशों में कोरोना का टीका दिया जाने लगा है। इस वक्त दुनिया के 11 मुल्कों में प्राथमिकता समूहों को कोरोना वायरस का टीका दिया जाने लगा है। यहां यह भी जानना जरूरी है कि अमेरिका-जर्मनी कंपनी फाइजर-बायोएनटेक की बनायी वैक्सीन का सबसे ज्यादा देश उपयोग कर रहे हैं।  

 

#कोविड​​-19

Source : Agency

पाठको की राय