Tuesday, October 20th, 2026

24 घंटे में सामने आए कोरोना के 15,968 नए मामले 

 नई दिल्ली। 
भारत में कोरोना वायरस के रोजोना मामलों में काफी गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15,968 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कुल मामलों की संख्या 1,04,95,147 हो गई है। इसके साथ ही कल 202 मरीजों की मौत हुई है। इस महामारी ने अब तक 1,51,529 मरीजों की जान ले ली है। 

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,14,507 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,29,111 है।

 

#कोरोना

Source : Agency

पाठको की राय