Monday, October 19th, 2026

24 घंटे आसमान में रहेगा बादलों का डेरा 13 जनवरी से तेजी से नीचे आएगा तापमान

विदिशा
मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जहां आसमान में बादलों ने दो दिन से डेरा डाल रखा है तो वहीं रिमझिम बारिश का दौर भी चल रहा है लेकिन कड़ाके की सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। लगभग 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा तो वहीं दूसरी तरफ आने वाले दिनों में तेज सर्दी का सामना भी करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन तक हल्की बारिश का दौर था जो अब थम सकता है। वहीं हवाओं ने भी अपना रुख बदल लिया है। जिसके चलते आने वाले दिनों में तापमाल तेजी से नीचे गिरेगा। माना जा रहा है कि मकर सक्रांति के पहले 13 तारीख तक तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। और यह लगभग 10 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अभी मौसम में हल्की गर्माहट है। जिसके चलते फसलों को मामूली तौर पर नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन जैसे ही तापमान में कमी आएगी। वैसे वैसे फसलों को नुकसान होगा। वर्तमान में फसलों को पानी की जितनी जरूरत थी। उतना पानी फसलों को मिल चुका है। सर्दी बढ़ने के बाद फसलों में लगे कीट गिरने लगेंगे। वहीं फसलों में दवा का छिड़काव का भी सही समय आ चुका है। रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं दिन में तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि सुबह का तापमान 21.5 डिग्री था।

जहां शनिवार की देर रात तक मामूली बूंदाबांदी का दौर चला जिसके चलते रविवार को धूप नहीं निकली। दोपहर के वक्त कुछ देर के लिए धूप निकली। लेकिन सुबह के समय कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तेजी से कोहरा छाएगा और सर्दी भी कड़ाके की पड़ने लगेगी। कोहरे के चलते दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनें देरी से आर्इं।

जिले की तहसीलो में स्थापित वषार्मापी यंत्रो पर रविवार को दर्ज की गई जानकारी देते हुए बताया गया कि दस जनवरी को जिले में 2.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि अब तक जिले में 1074.2 मिमी औसत वर्षा हुई है। जबकि जिले की औसत बारिश 1075.5 है। रविवार की सुबह लटेरी तहसील को छोड़कर अन्य तहसीलो में वर्षा दर्ज हुई है तदानुसार विदिशा में दो मिमीए बासौदा में 3.6 मिमी, कुरवाई में 3.2 मिमी, ग्यारसपुर में तीन मिमी, नटेरन में 4 तथा सिरोंज एवं गुलाबगंज में क्रमश: एक-एक मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

 

#बादलों का डेरा#तापमान

Source : Agency

पाठको की राय