24 को इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में रायपुर, बिलासपुर खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल
जगदलपुर
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजनान्तर्ग खेलो इण्डिया स्टेट सेंटर आॅफ एक्सिलेंस प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेंटर एक आवासीय खेल अकादमी होगी जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकाओं को खेल का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ् की जा रही है। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक-बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुघटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, शासन द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
रायपुर एवं बिलासपुर की अकादमी में प्रवेश हेतु 09 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं जो हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी में रूचि रखते है वे चयन प्रक्रिया में सम्मिालित हो सकते है। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 24 फरवरी 2021 को प्रात:9 बजे से इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित है। जिसमें उचाई, वजन, बर्टिकल जम्प, बाल थ्रो, 6ग10 मीटर शटल रन, 800 मीटर दोड के बैट्री टेस्ट के साथ स्कील टेस्ट के आधार पर परिक्षण कर खिलाडियों का चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित बालक-बालिका खिलाडि?ों को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में सम्मिलित कराया जाएगा। जिसमें जिले से भाग लेने वाले खिलाडि?ों की अधिकतम संख्या हॉकी में 10 बालक 10 बालिका, एथलेटिक्स में 12 बालक 12 बालिका, तीरंदाजी में 06 बालक 6 बालिका होगी।
आदिम जाति कल्याण विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी को उनके अधिनस्थ शिक्षण संस्थाओ, छात्रावास के ऐसे इच्छुक बालक, बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 09 से 17 वर्ष तक है उन्हे चयन ट्रायल में उपस्थित कराने हेतुु एवं कम से कम 10-10 छात्र-छात्राओं को 24 फरवरी 2021 को प्रात: 9 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम परिसर जगदलपुर में उपस्थित कराने हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है। साथ ही जिन संस्थाओं में व्यायाम शिक्षक पदस्थ है वहां से उपस्थिति अनिवार्यत: सुनिश्चित की गई है।

पाठको की राय