Wednesday, October 21st, 2026

22 फरवरी से 13 पैसेंजर स्पेशल ट्रेने दौड़ेंगी पटरी पर


रायपुर। सोमवार 22 फरवरी से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने प्रतिदिन अप-डाउन करने वाले यात्रियों  की परेशानियों को देखते हुए 13 पैसेंजर स्पेशल ट्रेन परिचालन का निर्णय लिया है जिसके तहत  दुर्ग, गोंदिया, इतवारी, गेवरा रोड, चिरमिरी, केवटी, छिंदवाड़ा जैसे शहरों के लिए के लिए 13 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें पटरी पर दौड?े लगेंगी।
रेलवे ने हाल ही में जो लोकल ट्रेनों को स्पेशल एक्सप्रेस का दर्जा देते हुए उसके किराये में वृद्धी की थी उसी तर्ज पर 22 फरवरी से प्रारंभ होने वाली इन 13  ट्रेनों के किराए में भी वृद्धी किये जाने के संकेत मिले हैं। रायपुर से दुर्ग तक शुरू की गई लोकल ट्रेन का किराया भी बढ़ा दिया गया । रेलवे लॉकडाउन के बाद से शुरू की जा रही लगभग हर ट्रेन का किराया बढ़ा रहा है।

ऐसे होगा ट्रेनों का समय चक्र
गाड़ी संख्या 08741/ 08742 दुर्ग गोंदिया- दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 22 फरवरी से प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 08743 /08744 गोंदिया इतवारी गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 22 फरवरी से
गाड़ी संख्या 08746/ रायपुर गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल 22 फरवरी से हर दिन
गाड़ी संख्या 08745 गेवरा रोड रायपुरमेमू पैसेंजर स्पेशल 23 फरवरी से हर दिन
गाड़ी संख्या 08210 बिलासपुर गेवरा रोड सप्ताह में तीन दिन पैसेंजर स्पेशल 22 फरवरी से
गाड़ी संख्या 08208 बिलासपुर गेवरा रोड सप्ताह में 4 दिन 22 फरवरी से
गाड़ी संख्या 08219 बिलासपुर चिरमिरी एक्सप्रेस स्पेशल 22 फरवरी से प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 08220 चिरमिरी -बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल 23 फरवरी से प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 08815 / 08816 रायपुर- केवटी -रायपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल 22 फरवरी से प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 08119/ 08120 इतवारी-छिंदवाड़ा -इतवारी पैसेंजर स्पेशल 22 फरवरी से प्रतिदिन चलाइ जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय