Thursday, October 22nd, 2026

21 अक्टूबर को 2022 दीयों की रोशनी से जगमगाएगा गोहर महल

  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

भोपाल

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प और माटीकला के कारीगरों, बुनकरों को दीपावली त्यौहार पर पर्याप्त मात्रा में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोहर महल में लगाए गए दीपोत्सव मेले में शुक्रवार को एक साथ 2022 दीप जलाए जाएंगे। पूरा महल और मेला परिसर दीपों की रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। कार्यक्रम 21 अक्टूबर को शाम 6 बजे से होगा। इसमें सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ भी होगी। दीप प्रज्जवलन के दौरान आयुक्त एवं प्रबंध संचालक हाथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, सहित समस्त शिल्पी, विभागीय अधिकारी और निगम कर्मचारी मौजूद रहेंगे। मेले का समापन 23 अक्टूबर को होगा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी 2021 दीप जलाए गए थे। इस साल 2022 दीप एक साथ प्रज्जवलित किए जाएंगे।

 

 

#गोहर महल

Source : Agency

पाठको की राय