Monday, October 19th, 2026

द्वितीय चरण में 2067 लोगो ने लगवाया टीका

बड़वानी
जिले में प्रारंभ कोरोना वैक्सीन के द्वितीय चरण में शनिवार को जिले के 29 केन्द्रो पर 2067 लोगो ने अपना टीकाकरण करवाया है। इस दौरान इसके लिये 6100 लोगो को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी गई थी ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार द्वितीय चरण में शनिवार को हाउसिंग बोर्ड बड़वानी में 323 लोगो ने, जिला चिकित्सालय बड़वानी में 173 लोगो ने, चाटली में 10, स्वास्थ्य केन्द्र अंजड़ में 90 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र सेंधवा में 223 लोगों ने, स्वास्थ्य केन्द्र पानसेमल में 70 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र राखी बुजुर्ग में 80 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र दवाना में 100 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र तलवाड़ा डेब में 22 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र पाटी में 80 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र जुलवानिया में 88 लोगों ने, स्वास्थ्य केन्द्र पलसूद में 20 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र सिलावद में 20 लोगों ने, स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर-1 में 37 लोगों ने, स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर-2 में 100 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र उपला में 19 लोगो ने, बलवाड़ी में 102 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र निवाली में 20 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र बंधारा बजुर्ग में 20 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र खेतिया में 136 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र मोयदा में 20 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र चाचरिया में 35 लोगों ने, स्वास्थ्य केन्द्र तलवाड़ा बुजुर्ग में 52 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र धवली में 34 लोगो ने,  स्वास्थ्य केन्द्र वरला में 20 लोगों ने, स्वास्थ्य केन्द्र भवती में 27 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र मेणीमाता में 17 लोगो ने, स्वास्थ्य केन्द्र ठीकरी में 129 लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया है।

उन्होने बताया कि द्वितीय चरण के अभियान के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के 1213 लोगों को तथा 854 सरकारी कर्मचारियों को जिले के स्वास्थ्य केन्द्रो पर कोरोना का टीका लगाया गया।

 

#टीका

Source : Agency

पाठको की राय