Tuesday, October 20th, 2026

2026 तक MP को 550 billion-dollar की इकोनॉमी बना दूंगा: शिवराज सिंह चौहान

इंदौर
 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि वह 2026 तक मध्य प्रदेश राज्य को 550 billion-dollar की इकोनामी बना देंगे। इस दिशा में वह लगातार काम कर रहे हैं।मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 82 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 10 पार्टनर देश हैं, 2 देशों के राष्ट्रपति हैं, 5000 से ज्यादा उद्योगपति हैं। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,  2026 तक मुझे राज्य को 550 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना है, इन्वेस्टर समिट इसमें मील का पत्थर साबित होगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे 2026 तक मध्य प्रदेश को 550 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है और मुझे विश्वास है कि इन्वेस्टर्स समिट इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट वास्तव में वैश्विक है। बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 90 से ज्यादा बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। इसके अलावा 300 से ज्यादा डेलिगेट्स भी समिट में भाग लेंगे। दो दिन चलने वाले इस समिट में करोड़ों के निवेश मध्य प्रदेश में आने की संभावना है।

मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 82 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 10 पार्टनर देश हैं, 2 देशों के राष्ट्रपति हैं, 5000 से ज्यादा उद्योगपति हैं। 2026 तक मुझे राज्य को 550 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना है, इन्वेस्टर समिट इसमें मील का पत्थर साबित होगा।

 

#550 billion-dollar

Source : Agency

पाठको की राय